Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : एक झटके में उजड़ा परिवार, दूध से भरे टैंकर ने ली पति-पत्नी और मासूम की जान

CG Accident: A high-speed truck hits a constable riding a bike, he died on the spot.
X

UP Accident: Three passengers killed after being hit by a reversing bus; CM Yogi expresses grief.

UP Accident : फिरोजाबाद। जिले में शिकोहाबाद मार्ग पर सिरौला के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने बाइक सवार एक परिवार को कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में पति-पत्नी और उनकी महज 2 महीने की बेटी की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है।

UP Accident : बताया जा रहा है कि अजय (26), उनकी पत्नी ओमश्री (24) और नन्ही बेटी तृषा किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

UP Accident : पहले उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मां और मासूम बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019