Gwalior Crime News
Gwalior Crime News : ग्वालियर : ग्वालियर में युवती ने पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक पर नौकरी और शादी का झांसा यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दरअसल ग्वालियर में सिटी सेंटर स्थित एसपी ऑफिस में आयोजित पुलिस की जनसुनवाई में माधौगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने
पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक पर यौन शौषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि ग्वालियर के गुड़ी गुढ़ा का नाका इलाके में रहने वाला राजवीर सिंह जाटव शहडोल में पुलिस विभाग में पदस्थ है। वर्ष 2019 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती राजवीर से हुई थी। राजवीर ने कहा था
कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। राजवीर ने कई बार दस्तावेजों लेने के बहाने उसे बुलाया। एक दिन जन्मदिन की कहकर अपने साथ एक होटल में ले गया था। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई और उसने मेरे साथ गलत काम किया। इतना ही
Gwalior Crime News
नहीं उसके अश्लील फोटो वीडियो भी ले लिए। जब वह होश में आई तो राजवीर ने कहा की तुम चिंता मत करो मैं तुमसे शादी करूँगा। इसके बाद लगातार कई बार होटल में ले जाकर राजवीर ने दुष्कर्म किया। जब वह शादी के लिए कहती तो राजवीर टाल देता था। एक बार राजवीर ने फोटो विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बुलाने पर मजबूर किया था।
पीड़िता ने आरक्षक से पीछा छुड़ाने की भी कोशिश की लेकिन उसके आपत्तिजनक फोटो विडियो राजवीर के पास होने के चलते मजबूर हो गई। पिछले दिनों राजवीर ने उससे शादी करने से साफ इंकार कर दिया और धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।
रायपुर में “कुछ फर्ज हमारा भी” संस्था के ड्राइवर पर हमला…जानें मामला
इसी के बाद पीड़िता अपने परिजन के साथ पुलिस की जनसुनवाई में आरक्षक की शिकायत करने पहुंची।
फिलहाल पुलिस में फरियादी की शिकायत सुनकर जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

