Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : चोरी के शक में मासूम की पिटाई का आरोप, 8 वर्षीय बच्ची की मौत से फैली सनसनी

MP News : चोरी के शक में मासूम की पिटाई का आरोप, 8 वर्षीय बच्ची की मौत से फैली सनसनी
X

MP News: Allegation of beating a child on suspicion of theft; death of 8-year-old girl sparks sensation.

MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चोरी के शक में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई। मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद आरोपी बताए जा रहे लोग घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

MP News : मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरागांव का है। यहां रहने वाले सलमान खान की 8 वर्षीय बेटी चाहत उर्फ अमीन घर में मृत अवस्था में मिली। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने बच्ची पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं।

MP News : बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी और उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो बच्ची को बेसुध हालत में पाया। उसके शरीर पर चोट के कई निशान दिखाई दिए। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर परिजनों को कथित मारपीट की घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

MP News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं, जिन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है, उनके घर बंद मिले और वे फरार बताए जा रहे हैं।

MP News : पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019