Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, देखें कार्यक्रम का पूरा सेड्युल यहां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन की छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, देखें कार्यक्रम का पूरा सेड्युल यहां
X

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन की छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, देखें कार्यक्रम का पूरा सेड्युल यहां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन की छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे मिनट टू मिनट कार्यक्रम रहेगा नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक

बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के DGP, मुख्य सचिव के साथ ही BSF, ITBP, CRPF अफसर भी होंगे

तय कार्यक्रम के मुताबिक 23 अगस्त की रात 8 बजे के आस-पास अमित शाह रायपुर पहुंचेंगे

BSF या इंडियन एयरफोर्स के विमान से वो रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे

23 अगस्‍त की रात में रायपुर के मे फेयर होटल में रुकेंगे

सुबह 10 बजे वे एयरपोर्ट लौटेंगे और हेलीकॉप्‍टर से चम्‍पारण जाएंगे

वल्‍लभाचार्य आश्रम में दर्शन करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे नवा रायपुर लौटेंगे

होटल मे फेयर में ही दोपहर 12 बजे से बैठकों का दौर शुरू होगा

छत्‍तीसगढ़ और इसके पड़ोसी राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों और डीजीपी के साथ बैठक करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

नक्‍सल उन्‍मूलन और प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों पर डिटेल में बात होगी

दोपहर 2 बजे वे छत्‍तीसगढ़ पुलिस की बैठक लेंगे

रात में अलग-अलग राज्‍यों के डीजीपी के साथ वन टू वन बैठक करेंगे

25 अगस्‍त की सुबह शाह 11 बजे राष्‍ट्रीय क्राइम रिकार्ड ब्‍यूरो (एनसीबी) के ब्रांच कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री शाह दोपहर 2 बजे सरकार के अफसरों के साथ उनकी बैठक होगी

राज्‍य की विकास योजनाओं पर चर्चा होगी

दोपहर साढ़े 3 बजे वे होटल से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब शाम 4 बजे उनका विशेष विमान दिल्‍ली के लिए रवाना होगा


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019