Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : ममता का रिश्ता हुआ शर्मसार, खाना नहीं मिलने पर बेटे ने ली मां की जान, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : ममता का रिश्ता हुआ शर्मसार, खाना नहीं मिलने पर बेटे ने ली मां की जान, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime: Mother-son bond shamed; son kills mother after being denied food; accused arrested.

CG Crime : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिस मां ने बेटे को जन्म देकर बड़ा किया, उसी बेटे ने मामूली विवाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, भांसी थाना क्षेत्र के धुरली टिटेमपारा गांव में 60 वर्षीय बुधरी तेलाम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के बेटे सामु उर्फ श्याम तेलाम पर संदेह हुआ।

CG Crime : हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। उसने अपनी मां से खाना मांगा, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर बेटे ने घर में रखे बांस के डंडे से मां के सिर पर हमला कर दिया।

CG Crime : गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019