Raipur City News: E-scooter not delivered despite booking; customer alleges showroom sold the vehicle to someone else and demanded a higher price.
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक ऑटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहक के साथ कथित तौर पर वादाखिलाफी और मनमानी करने का आरोप लगा है। पीड़ित ग्राहक का कहना है कि उसने एक महीने पहले पूरी राशि जमा कर ई-स्कूटर बुक कराया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी वाहन की डिलीवरी नहीं दी गई। आरोप है कि बुक की गई गाड़ी किसी अन्य ग्राहक को बेच दी गई और अब नई कीमत पर वाहन देने की बात कही जा रही है।
Raipur City News : मामला रिंग रोड स्थित अशोका मिलेनियम परिसर में संचालित एक ईवी डीलरशिप से जुड़ा है। पीड़ित दाऊलाल यादव के अनुसार उन्होंने 15 मई 2026 को RIZTA PRO इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए करीब 1.25 लाख रुपये जमा किए थे। बुकिंग के दौरान उन्हें एक माह के भीतर वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था।

Raipur City News : पीड़ित का आरोप है कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद जब उन्होंने शोरूम प्रबंधन से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि संबंधित वाहन दूसरे ग्राहक को दे दिया गया है। साथ ही यदि अब वाहन लेना है तो अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। ग्राहक का कहना है कि यह उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है और उसके साथ अन्याय किया गया है।
Raipur City News : शुक्रवार को जब पीड़ित शोरूम पहुंचा और बुक की गई गाड़ी की मांग की, तो उसे वाहन देने के बजाय जमा राशि वापस कर दी गई। इससे नाराज ग्राहक ने मामले में प्रशासन और उपभोक्ता संरक्षण एजेंसियों से हस्तक्षेप की मांग की है।
Raipur City News : फिलहाल इस मामले में शोरूम प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, मामला सामने आने के बाद उपभोक्ता हितों की सुरक्षा और वाहन बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

