ज्ञानगंगा स्कूल भोपाल : 8 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला
भोपाल : ज्ञानगंगा स्कूल भोपाल में 8 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला आरोपी मिनीराज मोदी ओर उप निरीक्षक प्रकाश राजपूत के विरुद्ध न्यायालय में कल पेश होगा चालान इस मामले में तीन महीने से ज़्यादा समय होने पर भी पुलिस ने नहीं पेश किया था चालान
फ़रियादी की ओर से अधिवक्ता यावर ख़ान ने विशेष न्यायाधीश के याचिका प्रस्तुत कर कहा था पास्को एक्ट में दो महीने में अनुसंधान पूरा करने का प्रावधान है तब न्यायालय ने पुलिस थाने को आदेशित किया था कि इस मामले में यथाशीघ्र कार्रवाई की जाए इस आदेश के बाद पुलिस कल इन लोगों के विरुद्ध अभियोग पत्र विशेष न्यायालय पॉस्को कोर्ट में प्रस्तुत करेंगी
