Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : शादी की खुशियां उजड़ीं, ई-स्कूटी ब्लास्ट से सुपरवाइजर का घर राख, मछलियां तक जलीं

Asian News
MP News
X

MP News : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दिल दहला देने वाली आगजनी की घटना सामने आई है, जहां चार्जिंग में लगी ई-स्कूटी अचानक ब्लास्ट हो गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा अमलाई थाना क्षेत्र के धनपुरी वार्ड में हुआ, जहां महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुनीता रजक के घर में आग लग गई।

MP News : बताया जा रहा है कि घर के पहले कमरे में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी में अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर का मुख्य द्वार, इलेक्ट्रिक मीटर और आसपास का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। धुएं और आग से घबराकर परिवार के सदस्यों को दीवार फांदकर अपनी जान बचानी पड़ी।

MP News : किचन में रखे गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए थे, लेकिन पड़ोसियों की सूझबूझ से समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस भीषण आग में दो बाइक, ई-स्कूटी, लाखों के जेवर, करीब 2 लाख रुपए नकद और आगामी शादी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

MP News : इतना ही नहीं, घर में रखा एक्वेरियम और उसमें मौजूद मछलियां भी नहीं बच सकीं। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019