Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bangalore Investor Summit : स्पेस टेक्नोलॉजी में निवेश के लिए मध्यप्रदेश ने पहली बार बढ़ाया कदम

Bangalore Investor Summit
X

Bangalore Investor Summit

Bangalore Investor Summit : भोपाल : बैंगलुरू इन्वेस्टर समिटस्पेस टेक्नोलॉजी में निवेश के लिए मध्यप्रदेश ने पहली बार बढ़ाया कदम भोपाल, इंदौर में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स स्थापित करने पर होगी चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में आज और 8 अगस्त को निवेशकों से करेगें संवाद

मध्यप्रदेश पहली बार स्पेस टेक कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है। स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम कर रही कंपनियां उपग्रह चित्रण और डाटा एनालिटिक्स की सेवाएं उपलब्ध कराती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में निवेशको के साथ आज और कल यानि 8 अगस्त को दो दिवसीय इन्वेस्टर रोड-शो में उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।

प्रमुख कंपनियों को देंगे मध्यप्रदेश में निवेश का आमंत्रण मुख्य रूप से पिक्सल, दिगंतरा, गैलेक्स आई, सेटस्योर कलाइड ईओ, स्काई सर्वर जैसी कंपनियों से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावना पर चर्चा संभव। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईटी सेक्टर की कंपनियों से भी संवाद करेंगे और निवेश की संभावना पर चर्चा करेंगे।

Bangalore Investor Summit

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कॉग्निजेंट, नेसकॉम, किंड्रील, इंफोसिस, टीसीएस, विसेन टेक्नोलॉजी, सीसा इंफोसेक हैपिएस्ट माइंड्स, डेल्टा कैपिटा, नीमन मारकस एवं मोवाटे जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा है कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स को भोपाल और इंदौर में स्थापित करें ।स्थानीय रोजगार के अवसर और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। मध्यप्रदेश में गारमेंट इंडस्ट्री की संभावनाओं को देखते हुए बेंगलुरु में प्रमुख परिधान और वस्त्र (टेक्टाइल) कंपनियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव चर्चा करेंगे*

इस क्षेत्र की कई कंपनियां जैसे बेस्ट कॉर्प और गोकलदास मध्यप्रदेश में निवेश कर रही है। गारमेंट इंडस्ट्री में निवेश से मध्यप्रदेश को युनिवर्सल गारमेंट सेक्टर में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने में मदद मिलेगी।

Sai Cabinet Meeting : आज होगी साय कैबिनेट की बैठक….

बेंगलुरु में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों, आईटी सेक्टर में निवेश, पर्यटन, एमएसएमई में निवेश और गारमेंट सेक्टर में मध्यप्रदेश में बनी संभावनाओ से निवेशकों को परिचित कराया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019