Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Naxalite Encounter : पोलमपल्ली के जंगल में हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Naxalite Encounter
X

Naxalite Encounter : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के घने जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

Naxalite Encounter : प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में एक नक्सली कैलाश के मारे जाने की सूचना है, मौके से 303 हथियार बरामद की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों और घने जंगल के कारण ऑपरेशन अब भी जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और नक्सलियों की तलाश में सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।

Naxalite Encounter : बीच-बीच में रुक-रुक कर गोलीबारी होने की भी जानकारी मिल रही है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस ऑपरेशन की निगरानी किरण चव्हाण कर रहे हैं, जो लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अभियान को अंजाम दे रहे हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019