Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : आइसक्रीम के पैसे मांगने पर युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Asian News
CG Crime: Son turns mothers murderer, brutally kills elderly woman in domestic dispute, goes to police station himself
X

CG Crime: Son turns mother’s murderer, brutally kills elderly woman in domestic dispute, goes to police station himself

UP Crime : बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। मामूली पैसों के विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसावल गांव का है, जहां बबलू नाम का युवक अपने भाई के साथ आइसक्रीम बेचने पहुंचा था।

UP Crime : इसी दौरान गांव के शंकर यादव (50) ने उससे आइसक्रीम ली। बताया जा रहा है कि जब बबलू ने आइसक्रीम के पैसे मांगे, तो आरोपी भड़क गया और विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर उसने युवक को जान से मारने की धमकी दी, लेकिन बबलू ने अपने पैसे की मांग जारी रखी।

UP Crime : इसके बाद आरोपी घर से धारदार हथियार लेकर आया और युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव के साथ भी अमानवीय हरकत करने की कोशिश की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019