Rajnandgaon News
Rajnandgaon News : राजनंदगांव : देव आशीष : पवित्र सावन मास के तीसरे सावन सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राजनांदगांव नंदी चौक पहुंचे और विशाल कांवर यात्रा में शामिल हुए।
उन्होंने पुष्प वर्षा कर कांवरियों का स्वागत किया तथा डमरू बजाकर शिव की भक्ति गंगा में डुबकी लगाई। कांवर यात्रा समिति ने भी उनका स्वागत किया। सिंह के साथ पूर्व महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा नेता शिव वर्मा सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
Rajnandgaon News
इस कांवर यात्रा में महिला पुरुष के अलावा छोटे बच्चों व ओलंपिक खेल में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली हॉकी टीम भी स्वस्फूर्त शामिल हुई और शिवनाथ नदी का पवित्र जल कांवर में भरकर भोलेनाथ को चढ़ाने निकल पड़े।
डॉ रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सावन के सोमवार का महत्व देश ही नहीं पूरी दुनिया जानती हैं कि शिव जी पर जल चढ़ाना कितना सुखदायी है। भोलेबाबा की कृपा से ही यह पृथ्वी चलायमान है। शिव के बिना सब शव है।
Raipur News : राजधानी रेलवे स्टेशन पर छापा मार कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार…
