Madhya Pradesh Sheopur : क्लास में खर्राटे ले रहे थे गुरूजी, वीडियो वायरल होते ही शिक्षक निलंबित.....
Madhya Pradesh Sheopur : श्योपुर : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में सीएम राइज स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाए क्लास रूम में नींद लेने वाले शिक्षक रघुवीर गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।
शिक्षक के नींद लेने के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने मामले में संज्ञान लेकर जिला शिक्षाअधिकारी रविंद्र सिंह तोमर को निर्देशित करके यह कार्रवाई कराई है।
इसका आदेश जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील में संचालित सीएम राइज स्कूल का है।
स्कूल में पदस्थ शिक्षक रघुवीर गुप्ता 5वीं क्लास में बच्चों को पढ़ाने की बजाय बेंच पर लेटकर सो गए। खास बात यह रही कि इस दौरान क्लास में कई बच्चे मौजूद थे।

