Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पिस्टल की नोक पर कारोबारी का अपहरण करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी फिरौती

CG News : पिस्टल की नोक पर कारोबारी का अपहरण करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी फिरौती
X

CG News: Three accused arrested for kidnapping a businessman at gunpoint; a ransom of ₹20 lakh had been demanded.

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में हुए सनसनीखेज अपहरण और फिरौती कांड का पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। मरवाही थाना क्षेत्र से अगवा किए गए गिरीश यादव को उड़ीसा के कोरापुट से सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

CG News : जानकारी के अनुसार, मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ निवासी 41 वर्षीय गिरीश यादव का 20 जून की सुबह घर से ही पिस्टल की नोक पर अपहरण कर लिया गया था। दो आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CG News : जांच के दौरान आरोपियों ने पीड़ित के घर में छूटे मोबाइल फोन पर कॉल कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी और रकम नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल और मरवाही थाना की संयुक्त टीम गठित कर तकनीकी जांच शुरू की।

CG News : मोबाइल कॉल डिटेल, टावर लोकेशन, डिजिटल ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। लगातार निगरानी और अंतरराज्यीय कार्रवाई के बाद पुलिस ने उड़ीसा के कोरापुट से गिरीश यादव को सुरक्षित मुक्त करा लिया।

CG News : पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर निवासी पुंडलिक केंद्रे, राजस्थान के जोधपुर निवासी चंद्रशेखर और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी शेषपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा पुलिस लिखी प्लेट और नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया गया है।

CG News : प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अपहरण की वजह पैसों का लेन-देन था। पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि गिरीश यादव कथित तौर पर गांजा कारोबार से जुड़ा हुआ था और इसी आर्थिक विवाद के चलते उसे अगवा किया गया। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

CG News : पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पूरे नेटवर्क में कुछ और लोगों की भूमिका सामने आई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही मामले में और खुलासे होने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019