Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास ने ली मासूम की जान, संतान की चाह में 12 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार

Asian News
MP Crime : तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास ने ली मासूम की जान, संतान की चाह में 12 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार
X

MP Crime: Superstition regarding occult rituals claims an innocent life; 12-year-old boy brutally murdered in the quest for offspring; two arrested.

MP Crime : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

MP Crime : मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम ताईखेड़ा निवासी अंकुश आहके 12 वर्ष 20 जून को अचानक लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान गांव के ही सुदामा इनवाती और राकेश उइके पर संदेह हुआ। कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जो सच बताया, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया।

MP Crime : पुलिस के मुताबिक आरोपियों को मृतक बच्चे की मां पर जादू-टोना करने का भ्रम था। उनका मानना था कि इसी वजह से उनके परिवार में संतान नहीं हो रही है। इसी अंधविश्वास के चलते उन्होंने मासूम को अपनी सनक का शिकार बना लिया।

MP Crime : आरोपी अंकुश को खेलने के बहाने गांव से दूर सालईढाना के जंगल में ले गए। वहां पहले लोहे की रॉड से हमला किया गया और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर जंगल के एक नाले में फेंक दिया गया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।

MP Crime : जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरी वारदात का खुलासा हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर नाले से मासूम का शव बरामद कर लिया गया।

MP Crime : घटना के बाद बैतूल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जादू-टोना, तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास जैसी कुप्रथाओं से दूर रहें। पुलिस का कहना है कि किसी भी विवाद या शंका का समाधान कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए, न कि अफवाहों और अंधविश्वास के आधार पर।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019