Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सेंट्रल जेल में कैदी ने स्लैब से कुचलकर ली बंदी की जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

CG Crime : सेंट्रल जेल में कैदी ने स्लैब से कुचलकर ली बंदी की जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
X

CG Crime: Prisoner kills fellow inmate by crushing him with a concrete slab in Central Jail; questions raised about security arrangements.

CG Crime : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में मंगलवार सुबह हुई एक सनसनीखेज घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल के भीतर एक कैदी ने दूसरे बंदी पर नाली के स्लैब से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घायल कैदी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

CG Crime : मृतक की पहचान कोटा थाना क्षेत्र के दबनपुर निवासी 27 वर्षीय नीलू जगत के रूप में हुई है। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वर्ष 2024 से सेंट्रल जेल में बंद था।

CG Crime : वहीं हत्या का आरोपी राजेश राय मुंगेली जिले का निवासी है और तिहरे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी रिहाई के लिए दायर माफी याचिका खारिज हो गई थी, जबकि उसके भाई को राहत मिल चुकी थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में था।

CG Crime : मंगलवार सुबह करीब 9ः25 बजे जेल के ई-1 वार्ड में आरोपी ने अचानक नीलू जगत पर हमला कर दिया। उसने नाली के स्लैब से लगातार कई वार किए, जिससे नीलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद बंदियों और जेल कर्मचारियों ने किसी तरह आरोपी को काबू में किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर में उसकी मौत हो गई।

CG Crime : घटना जिस ई-1 वार्ड में हुई, वह मानसिक रूप से बीमार या मानसिक समस्याओं से जूझ रहे कैदियों के लिए आरक्षित बताया जाता है। प्रारंभिक जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति को भी वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है।

CG Crime : घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक खोमेंद्र मंडावी ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019