Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : नीट परीक्षा देने गई छात्रा का नर्मदा तट पर मिला शव, बड़वाह पुल से कूदने की आशंका

Asian News
MP News : नीट परीक्षा देने गई छात्रा का नर्मदा तट पर मिला शव, बड़वाह पुल से कूदने की आशंका
X

MP News : नीट परीक्षा देने गई छात्रा का नर्मदा तट पर मिला शव, बड़वाह पुल से कूदने की आशंका

MP News : खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नीट परीक्षा देने गई इंदौर की 20 वर्षीय छात्रा निक्की यादव का शव सोमवार को नर्मदा नदी के तट पर मिला। परीक्षा के बाद से लापता चल रही निक्की की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

MP News : परीक्षा के बाद मां को किया था फोन

निक्की यादव तीसरी बार नीट परीक्षा दे रही थी। परीक्षा के बाद रविवार को उसने मां को फोन कर कहा था कि “थोड़ी देर में घर पहुंच रही हूं।” इसके बाद उसका मोबाइल बड़वाह क्षेत्र में आखिरी बार लोकेट हुआ। परिवार ने इंदौर के भवरकुंआ थाने में लापता होने का मामला दर्ज कराया था।

MP News : नर्मदा तट पर मिला शव

सोमवार दोपहर करही थाना क्षेत्र के पीटांबली के पास नर्मदा तट पर अज्ञात युवती का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर शव को नदी से निकाला गया। कपड़ों और शारीरिक पहचान से परिजनों ने शव की पुष्टि कर दी। बड़वाह नर्मदा नदी के पुल से कूदने की आशंका जताई जा रही है।

MP News : पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज

करही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को महेश्वर अस्पताल में रखवाया था। परिजनों के पहुंचने के बाद आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और निक्की के मोबाइल की लोकेशन तथा आखिरी संपर्कों का विश्लेषण कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019