Weather Report
Weather Report
Weather Report : मानसून पूरे देश को कवर कर चुका है… उत्तर भारत के कुछ राज्यों में छिटपुट बारिश हो रही है… दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में शनिवार सुबह भी बारिश देखने को मिली… सुबह से ही बादल छाए हुए हैं… हालांकि ऑरेंज अलर्ट के बाद भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश ही देखने को मिली है…
Weather Report : महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश देखने को मिली है… मौसम विभाग की ओर से पिछले तीन दिन से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था… मौसम विभाग का मानना है कि बारिश के लिए पूरा माहौल बना हुआ है, लेकिन मानसून रेखा के करीब नहीं आने के चलते अच्छी बारिश नहीं हुई है…
Rajdhani Raipur : स्वच्छता की दौड़ में रायपुर को नंबर वन बनाने जुटे रायपुरियन्स
मौसम विभाग के मुताबिक 6 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम ,असम, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, मेघालय और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है।

