Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mumbai Local Train Murder: मुंबई लोकल ट्रेन में मर्डर, दरवाजा बंद करने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Asian News
Mumbai Local Train Murder: मुंबई लोकल ट्रेन में मर्डर, दरवाजा बंद करने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
X

Mumbai Local Train Murder: मुंबई लोकल ट्रेन में मर्डर, दरवाजा बंद करने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Local Train Murder: मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेन में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बारिश के दौरान कोच के दरवाजे खुले रखने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह तीन महीने में हुई दूसरी ऐसी घटना है, जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Mumbai Local Train Murder: अंधेरी-बोरीवली के बीच हुआ हादसा

22 वर्षीय मयंक लोहार चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन में सोमवार रात यात्रा कर रहा था। अंधेरी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो मयंक और आरोपी सचिन रमेश सुवर्णा के बीच कहासुनी हो गई। मयंक दरवाजा बंद करने की बात कह रहा था, जबकि सचिन बारिश का हवाला देते हुए उसे खुला रखना चाहता था। विवाद बढ़ा तो आरोपी ने धारदार हथियार निकालकर मयंक के पेट में चाकू घोंप दिया।

Mumbai Local Train Murder: मयंक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन बोरीवली पहुंचने से पहले आरोपी ट्रेन से कूदकर भाग गया। मयंक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 400 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी सचिन रमेश सुवर्णा को गिरफ्तार कर लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019