Stock Market June 25: शेयर बाजार में दिनभर तेजी, जमकर हुई प्रॉफिट बुकिंग
Stock Market June 25: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 25 जून को शानदार तेजी देखने को मिली, लेकिन कारोबार के अंतिम घंटों में निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण बाजार अपनी अधिकांश बढ़त गंवा बैठा। हालांकि दिन के अंत में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।
Stock Market June 25: बीएसई सेंसेक्स 109.20 अंक चढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी-50 34.35 अंकों की बढ़त के साथ 24,056 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 812 अंक उछलकर 77,803.18 तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में बिकवाली के दबाव में बढ़त काफी घट गई।
Stock Market June 25: पावर ग्रिड, बीईएल समेत कई दिग्गज शेयरों में बिकवाली
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से अधिकांश लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक दबाव पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और इंफोसिस के शेयरों पर देखने को मिला। वहीं इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को आकर्षित किया।
Stock Market June 25: मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी का माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप-100 सूचकांक 0.53 प्रतिशत तक फिसल गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप-100 में 0.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
Stock Market June 25: ऑटो सेक्टर रहा बाजार का सितारा
क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। ऑटोमोबाइल क्षेत्र सबसे मजबूत रहा और निफ्टी ऑटो सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा एफएमसीजी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर सूचकांकों में भी मजबूती दर्ज की गई।
Stock Market June 25: इसके विपरीत, धातु क्षेत्र में दबाव बना रहा और निफ्टी मेटल सूचकांक 1.30 प्रतिशत तक टूट गया। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), मीडिया, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स तथा ऑयल एंड गैस क्षेत्र के सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए।

