Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : कुंडा विधायक राजा भैया और पिता समेत 13 समर्थक हाउस अरेस्ट, भदरी महल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

Asian News
UP News : कुंडा विधायक राजा भैया और पिता समेत 13 समर्थक हाउस अरेस्ट, भदरी महल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
X

UP News : कुंडा विधायक राजा भैया और पिता समेत 13 समर्थक हाउस अरेस्ट, भदरी महल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

UP News : प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा विधायक राजा भैया (कुंवर रघवेंद्र प्रताप सिंह) और उनके पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 समर्थकों को पुलिस-प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। मोहर्रम के दौरान संभावित तनाव को देखते हुए बुधवार सुबह से राजा भैया के भदरी महल (किले) में उन्हें नजरबंद कर दिया गया है।

UP News : मोहर्रम जुलूस और हनुमान मंदिर भंडारे को लेकर तनाव

राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह हर साल मोहर्रम के दिन शेखपुर आशिक गांव के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भंडारा का आयोजन करते हैं। इस मंदिर का निर्माण 2012 में एक बंदर की मौत के बाद किया गया था। ताजिए का रास्ता मंदिर के सामने से गुजरता है, जिसके चलते पिछले कई वर्षों से दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन जाती है। 2013-2014 और 2015 में इस मुद्दे पर बवाल भी हो चुका है।

UP News : भारी पुलिस बल तैनात

प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राजा भैया के किले के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। हाउस अरेस्ट का नोटिस भी महल पर चस्पा कर दिया गया है। राजा भैया, उनके पिता और 13 समर्थकों को शुक्रवार रात 9 बजे तक हाउस अरेस्ट में रखा जाएगा।

UP News : पुलिस का दावा

अपर पुलिस अधीक्षक बृज नंदन राय ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। पुलिस ने सभी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019