Balodabazar Violence Update
Balodabazar Violence Update
इम्तियाज़ अंसारी
Balodabazar Violence Update : बलौदा बाजार में पिछले दिन हुए हिंसक घटना पर अब प्रदेश में सियासत होने लगी है एक और जहां सत्ता पक्ष कांग्रेस पर आरोप लगा रही है वहीं दूसरी और कांग्रेस बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा…
Balodabazar Violence Update : यहां तक कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सीएम से इस्तीफा देने को कह रहे हैं…वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के कई नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे और भीड़ को उकसाने में उनकी भूमिका रही है..
परदे के आगे और पीछे से कांग्रेस की भूमिका रही है…वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने सत्ता पक्ष हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है.. इस पूरी घटना पर कांग्रेस जांच करेगी..और रिपोर्ट सौंपेगी…

