PM Kisan Yojana Latest Update : पीएम किसान योजना से जुड़ने सरकार चला रही अभियान....कब तक रहेगा जारी...क्या-क्या होंगे फायदे...जानें

PM Kisan Yojana Latest Update
PM Kisan Yojana Latest Update
PM Kisan Yojana Latest Update
PM Kisan Yojana Latest Update
सरकार सालाना 6 हजार रुपये दे रही किसानो को
PM किसान योजना को 24 फरवरी 2019 को किसानों को वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया था. पीएम किसान योजना से किसानों को आर्थिक रूप से स्थिरता मिलती है और वे अपनी खेती और कृषि सक्रियता को बेहतर बनाने में सक्षम होते हैं.
PM किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये देती है. PM Kisan Scheme के तहत प्रति लाभार्थी किसान को 3 बार में 2-2 हजार रुपये करके खाते में भेजे जाते हैं.
PM किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार पीएम किसान योजना का लाभ देने के लिए सैचुरेशन कैंपेन शुरू हो गया है. ग्राम स्तरीय ये सैचुरेशन कैंपेन 20 जून 2024 तक चलेगा.
किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है. कैंपेन के जरिए देश का हर पात्र किसान इस मुहिम से जुड़ सकता है और पीएम किसान योजना का लाभ ले सकता है.
इसके अलावा इस अभियान के जरिए किसान अन्य जरूरी काम भी पूरे करवा सकेंगे हैं. जिसमें खाद-बीज की खरीदारी, फसलों का बीमा, ई-केवाईसी समेत कृषि उपकरणों की खरीदारी से जुड़े काम भी शामिल हैं


