Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रायगढ़ में आकार ले रहा 91 करोड़ का मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया निरीक्षण

Asian News
CG News : रायगढ़ में आकार ले रहा 91 करोड़ का मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया निरीक्षण
X

CG News: ₹91-crore mega sports complex taking shape in Raigarh; Deputy Chief Minister Arun Sao inspects the site.

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में रायगढ़ जिले में एक महत्वाकांक्षी परियोजना तेजी से आकार ले रही है। पुसौर विकासखंड के ग्राम लोहरसिंग में 91 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का आज उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरूण साव ने निरीक्षण किया।

CG News : करीब 34 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस आधुनिक खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। हाल ही में प्रशासनिक भवन, छात्रावास, स्टाफ रूम और पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य शुरू हुए हैं। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CG News : इस इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाजी, स्विमिंग सहित कुल 18 खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह परिसर न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का प्रमुख केंद्र बनेगा।

CG News : श्री साव ने खेल विभाग के अधिकारियों को जिले में खेल संघों को सक्रिय करने और खिलाड़ियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विशेष सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया।

CG News : उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा खेल वातावरण तैयार करना है, जहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हों और बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी भी की जा सके। यह खेल परिसर भविष्य में रायगढ़ की नई पहचान बन सकता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह छत्री तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019