Trinamool Congress bank accounts frozen: तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खाते फ्रीज, 440 करोड़ रुपए पर लगी रोक, कट-मनी की जांच शुरु
Trinamool Congress bank accounts frozen: कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच पार्टी के बैंक खातों को लेकर नया विवाद सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों से धन निकासी (डेबिट ट्रांजैक्शन) पर रोक लगा दी है। इसके चलते इन खातों से किसी भी प्रकार का लेन-देन फिलहाल संभव नहीं होगा।
Trinamool Congress bank accounts frozen: जानकारी के मुताबिक, इन तीनों खातों में कुल लगभग 440 करोड़ रुपए जमा हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तृणमूल नेता अरूप बिस्वास ने हाल ही में संबंधित बैंक अधिकारियों को पत्र लिखकर खातों को फ्रीज करने का अनुरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए खातों पर रोक लगा दी।
Trinamool Congress bank accounts frozen: दरअसल, तृणमूल के बागी विधायकों के एक समूह ने पार्टी के बैंक खातों में संभावित अवैध वित्तीय लेन-देन को लेकर चिंता जताई थी। विधायकों ने पुलिस को शिकायत देकर खातों में जमा धन और उससे जुड़े लेन-देन की जांच की मांग की है।
Trinamool Congress bank accounts frozen: शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन खातों में जमा राशि के स्रोत की जांच आवश्यक है। उनका कहना है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि धन वैध माध्यमों से प्राप्त हुआ है या फिर कथित कट-मनी, सरकारी धन के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के जरिए एकत्र किया गया है।
Trinamool Congress bank accounts frozen: विधायकों ने अपनी शिकायत में यह भी आशंका जताई है कि संदिग्ध वित्तीय लेन-देन को अंजाम देने और धन के अंतरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यमों, डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा ऑनलाइन बैंकिंग प्रणाली का उपयोग किया गया हो सकता है।
Trinamool Congress bank accounts frozen: उन्होंने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर खातों में जमा राशि के स्रोत, लेन-देन और भुगतान की विस्तृत जांच कराने की मांग की है। साथ ही बैंकिंग रिकॉर्ड, केवाईसी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और खातों से किसी भी प्रकार के लेन-देन पर रोक जारी है।

