Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Congress DCC President Training: आज से कांग्रेस जिलाध्यक्षों प्रशिक्षण शुरु, सचिन पायलट करेंगे शुरुआत, राहुल गांधी करेंगे संवाद

Asian News
Congress DCC President Training: आज से कांग्रेस जिलाध्यक्षों प्रशिक्षण शुरु, सचिन पायलट करेंगे शुरुआत, राहुल गांधी करेंगे संवाद
X

Congress DCC President Training: आज से कांग्रेस जिलाध्यक्षों प्रशिक्षण शुरु, सचिन पायलट करेंगे शुरुआत, राहुल गांधी करेंगे संवाद

Congress DCC President Training: रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार 20 जून से अभनपुर में शुरू हो गया। प्रशिक्षण शिविर की शरुआत कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट करेंगे। प्रशिक्षण शिविर के लिए कांग्रेस नेताओं का रायपुर पहुंचना जारी है।

Congress DCC President Training: संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में प्रदेशभर के जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल होंगे। प्रशिक्षण का आयोजन रायपुर जिले के अभनपुर स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन, चांदी मोड़ में किया गया है।

Congress DCC President Training: गांवों में रुककर समझेंगे जमीनी हकीकत

प्रशिक्षण शिविर को केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं रखा गया है। प्रतिभागियों को गांवों में प्रवास कर स्थानीय परिस्थितियों का अध्ययन करने, ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने और जमीनी मुद्दों को समझने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस दौरान मनरेगा की स्थिति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सामाजिक चुनौतियों तथा नशे के बढ़ते प्रभाव जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी।

Congress DCC President Training: योग, मार्शल आर्ट्स और नेतृत्व विकास पर जोर

शिविर की शुरुआत झंडावंदन के साथ होगी। प्रतिभागियों को योग, मार्शल आर्ट्स और व्यक्तित्व विकास से जुड़े सत्रों में भी शामिल होना होगा। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ संगठन संचालन, जनसंपर्क, मीडिया प्रबंधन और राजनीतिक रणनीति से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।

Congress DCC President Training: जिलों की राजनीतिक स्थिति पर होगा मंथन

शिविर में प्रत्येक जिले की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और कमजोरियों, स्थानीय मुद्दों तथा आगामी चुनावी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिला अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट भी ली जाएगी, जिसके आधार पर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

Congress DCC President Training: राहुल गांधी देंगे मार्गदर्शन

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षण शिविर के दौरान राहुल गांधी जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे। वह करीब चार घंटे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन तथा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित कई राष्ट्रीय स्तर के नेता विभिन्न सत्रों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019