Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : जंगल में तीन भालुओं के शव मिलने वन विभाग में मचा हड़कंप, करंट से मौत की आशंका

CG News : जंगल में तीन भालुओं के शव मिलने वन विभाग में मचा हड़कंप, करंट से मौत की आशंका
X

CG News: Discovery of three bear carcasses in the forest causes a stir in the Forest Department; electrocution suspected as the cause of death.

CG News : सूरजपुर। जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के झिंगरामाड़ा जंगल में एक साथ तीन भालुओं के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मृत भालुओं में एक मादा, एक नर और एक शावक शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

CG News : प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तीनों भालुओं की मौत करंट लगने से हुई है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर जंगल में गिर गया था। माना जा रहा है कि जंगल में विचरण के दौरान भालू उस तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों भालुओं का पोस्टमार्टम किया। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद वन विभाग ने नियमानुसार शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

CG News : फिलहाल वन विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019