Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs AFG ODI Series: भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, 3-0 से क्लीन स्वीप, यशस्वी के तूफानी शतक से आसान जीत

Asian News
IND vs AFG ODI Series: भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, 3-0 से क्लीन स्वीप, यशस्वी के तूफानी शतक से आसान जीत
X

IND vs AFG ODI Series: भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, 3-0 से क्लीन स्वीप, यशस्वी के तूफानी शतक से आसान जीत

IND vs AFG ODI Series: चेन्नई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम शनिवार को खेले गए इंडिया.अफगानिस्तान वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा कर सीजीज अपने नाम कर लिया। टॉस जीत कर अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक ठोका। इसके बाद भी उनकी पारी 218 रनों पर ही सिमट गई। शाहिदी ने 102 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने इंडिया के लिए 5 विकेट झटके।

IND vs AFG ODI Series: वहीं टीम इंडिया जब रन चेज के लिए मैदान पर उतरी तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पूरी तरह से मैच को अपनी ओर मोड़ दिया। दोनों ने अफगानिस्तान को एक भी मौका नहीं दिया और पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े। रोहित शर्मा 79 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने रुकने का नाम नहीं लिया और 110 रनों की पारी 86 गेंदों में खेल डाली। इसी के साथ टीम इंडिया ने 28.4 ओवर में 224 रन बनाए और इस मैच को अपने नाम कर लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019