Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

NEET UG 2026 Exam के लिए रायपुर के केंद्रों पर हुआ रिहर्सल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एग्जाम सेंटरों का निरीक्षण, 9 हजार से अधिक कैंडिडेंट होंगे शामिल

Asian News
NEET UG 2026 Exam के लिए रायपुर के केंद्रों पर हुआ रिहर्सल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एग्जाम सेंटरों का निरीक्षण, 9 हजार से अधिक कैंडिडेंट होंगे शामिल
X

NEET UG 2026 Exam के लिए रायपुर के केंद्रों पर हुआ रिहर्सल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एग्जाम सेंटरों का निरीक्षण, 9 हजार से अधिक कैंडिडेंट होंगे शामिल

NEET UG 2026 Exam: रायपुर। मेडिकल प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को लेकर रायपुर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को जिला प्रशासन और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी 25 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और प्रवेश व्यवस्थाओं का रिहर्सल किया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पीएम श्री आत्मानंद आरडी तिवारी स्कूल आमापारा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 डीडीयू नगर और एनआईटी स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीसीपी मयंक गुर्जर, एसडीएम नंदकुमार चौबे, एडीसीपी राहुल देव शर्मा, डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

25 परीक्षा केंद्रों पर अंतिम तैयारियां

जिला प्रशासन और NTA की टीम ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी निगरानी और प्रवेश प्रक्रिया का परीक्षण किया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

दोपहर 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

जिला नोडल अधिकारी (NTA) एवं सिटी कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी छात्र को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

बायोमेट्रिक और सुरक्षा जांच के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, पहचान पत्र जांच और सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई है।

समय से पहले पहुंचने की सलाह

प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड तथा वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। इससे प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

प्रतिबंधित वस्तुएं न लाएं

अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, बैग और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र में न लाने की सलाह दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है।

ड्रेस कोड का रखें विशेष ध्यान

NTA के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों को हल्के और साधारण कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। धातु वाले बटन, चेन, आभूषण और भारी फुटवियर से बचने की सलाह दी गई है। साधारण चप्पल या सैंडल पहनना बेहतर रहेगा।

पारंपरिक परिधान वालों को पहले पहुंचने की सलाह

प्रशासन ने कहा है कि धार्मिक या पारंपरिक परिधान पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच में अधिक समय लग सकता है। ऐसे विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए।

बारिश को देखते हुए विशेष व्यवस्था

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश की स्थिति में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए परीक्षा केंद्रों और फ्रिस्किंग प्वाइंट्स पर पर्याप्त शेड तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019