CG News: Two bodies found in a mud house, suspicion of a love affair spreads sensation in the village.
CG News : सूरजपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली के पास एक यात्री बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जब्त गांजे की मात्रा करीब 20 क्विंटल बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।
CG News : जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर की ओर से आ रही नीलम यात्री बस में गांजे की बड़ी खेप ले जाए जाने की सूचना ग्रामीणों को मिली थी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सिलफिली के समीप बस को रुकवाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
CG News : सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बस की जांच की। जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने बस सहित गांजे की खेप को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
CG News : ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना के चलते करोड़ों रुपये की अवैध गांजे की खेप पकड़ी जा सकी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी।

