Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pahlaj Nihalani Passes Away: फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Pahlaj Nihalani Passes Away: Filmmaker Pahlaj Nihalani passes away, wave of mourning in Bollywood
X

Pahlaj Nihalani Passes Away: Filmmaker Pahlaj Nihalani passes away, wave of mourning in Bollywood

Pahlaj Nihalani Passes Away : मुंबई: हिंदी फिल्म उद्योग के जाने-माने निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे निहलानी लीवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Pahlaj Nihalani Passes Away : पहलाज निहलानी हिंदी सिनेमा के उन निर्माताओं में शामिल थे, जिन्होंने कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अपने करियर में कई सफल और चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में आंखें, अंदाज़, तलाश, रंगीला राजा और जूली 2 शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 2015 से 2017 तक CBFC के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इस दौरान फिल्म प्रमाणन और सेंसरशिप से जुड़े कई फैसलों को लेकर वे लगातार चर्चा में रहे। उनके कार्यकाल ने फिल्म उद्योग और दर्शकों के बीच व्यापक बहस को जन्म दिया था।

Pahlaj Nihalani Passes Away : निहलानी ने 1982 में फिल्म हथकड़ी से निर्माता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने आंधी-तूफान और इल्ज़ाम जैसी फिल्मों का निर्माण किया। खास बात यह है कि 'इल्जाम' फिल्म से गोविंदा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। पहलाज निहलानी का योगदान भारतीय सिनेमा और फिल्म प्रमाणन व्यवस्था में लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन से बॉलीवुड ने एक अनुभवी निर्माता और प्रभावशाली व्यक्तित्व को खो दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019