Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पेड़ में एक ही फंदे पर झूलते मिले प्रेमी-प्रेमिका, पुलिस जांच में जुटी

CG News: Two bodies found in a mud house, suspicion of a love affair spreads sensation in the village.
X

CG News: Two bodies found in a mud house, suspicion of a love affair spreads sensation in the village.

CG News : सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र स्थित सरगवां गांव में प्रेम संबंधों से जुड़ी एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव के बाहरी इलाके में एक पेड़ पर प्रेमी-प्रेमिका के शव फंदे से लटके मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

CG News : बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने गांव के बाहर स्थित एक पेड़ पर दोनों के शव लटके हुए देखे। इसके बाद तत्काल उदयपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को नीचे उतरवाया।

CG News : पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि प्रेम संबंधों को लेकर दोनों किसी मानसिक दबाव में थे।

CG News : हालांकि पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके। उदयपुर थाना पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019