Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : बंद घर को बनाया निशाना, चोरी का माल गलाकर बनाया सोने का बिस्किट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Asian News
CG Crime: A closed house was targeted, stolen goods were melted to make gold biscuits, three accused arrested.
X

CG Crime: A closed house was targeted, stolen goods were melted to make gold biscuits, three accused arrested.

CG Crime : धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा में सूने मकान में हुई लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने दो चोरों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले एक सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 10 ग्राम का सोने का बिस्किट और वारदात में इस्तेमाल की गई कुदाली बरामद की गई है।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, ग्राम कोसमर्रा निवासी कृष्ण कुमार कोसरे 13 मई को अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। 17 मई को परिवार के लौटने पर घटना का पता चला, जिसके बाद भखारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

CG Crime : मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर संदेही घनश्याम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी हेमंत उर्फ सोनू मानिकपुरी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मकान का ताला और आलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी की थी।

CG Crime : चोरी के बाद दोनों ने जेवरात आपस में बांट लिए, जबकि नगदी रकम खर्च कर दी गई। जांच में एक और बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस को पता चला कि चोरी किए गए सोने के गुलबंद हार को रायपुर के सराफा कारोबारी ओमप्रकाश सोनी को दिया गया था। आरोपी कारोबारी ने हार को गलाकर 10 ग्राम का सोने का बिस्किट तैयार कर लिया था ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके।

CG Crime : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोने का बिस्किट बरामद कर सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019