CG Weather News: Weather takes a turn in Chhattisgarh, alert in many districts regarding strong storm, lightning and rain.
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। गुरुवार से प्रदेशभर में मौसम की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिले हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
CG Weather News : मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
CG Weather News : जिला स्तरीय नाउकास्ट चेतावनी के तहत सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
CG Weather News : बीते 24 घंटों में दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा में सर्वाधिक 3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं कोरबा और पेंड्रा रोड में 2-2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। पथरिया, मैनपाट, भैसमा, कांसाबेल, कटघोरा, पेंड्रा और सूरजपुर में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई।
CG Weather News : तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
CG Weather News : मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। शहर में गरज-चमक, हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना बनी हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव के चलते लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिल सकती है।


