CG News: रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित अभिनव पहल ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें अंगदान एवं देहदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
CG News: जिला प्रशासन के ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ पहल के तहत अब तक 86 व्यक्तियों ने अंगदान एवं देहदान के लिए सहमति प्रदान की है, जिनमें 65 व्यक्तियों ने पूर्ण देहदान तथा 21 व्यक्तियों ने अंगदान का संकल्प लिया है।
CG News: इस अवसर पर प्रोजेक्ट दधीचि के अंतर्गत अंगदान और देहदान का संकल्प लेने वाले तथा दान करने वाले 75 दानदाताओं को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने कहा कि “अंगदान महादान है। इसके माध्यम से किसी व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है तथा अनेक लोगों की शारीरिक चुनौतियों को दूर करने में मदद मिलती है।
CG News: राज्यपाल ने कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है, जिससे मेडिकल विद्यार्थियों को अध्ययन एवं अनुसंधान में सहायता प्राप्त होती है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


