Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : Jeevansathi.com पर प्यार का जाल, फिर बेहोशी और लाखों की चोरी, अंतर्राज्यीय गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Asian News
Raipur City News: Love trap on Jeevansathi.com, then unconsciousness and theft of lakhs, mastermind of interstate gang arrested
X

Raipur City News: Love trap on Jeevansathi.com, then unconsciousness and theft of lakhs, mastermind of interstate gang arrested

Raipur City News : रायपुर। ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी और चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने Jeevansathi.com पर फर्जी पहचान बनाकर महिला से दोस्ती की, जन्मदिन पार्टी के बहाने घर पहुंचे और खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए।

Raipur City News : मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान ऑनलाइन अभिनव सिंह नामक युवक से हुई थी। कई महीनों तक बातचीत के बाद आरोपी ने विश्वास जीत लिया और जन्मदिन मनाने के बहाने उसके घर पहुंचा। आरोप है कि उसने भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को बेहोश कर दिया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया।

Raipur City News : मामले की गंभीरता को देखते हुए खम्हारडीह थाना प्रभारी सुश्री मानसी नानाभाउ साकोरे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने उत्तराखंड और दिल्ली में दबिश देकर आरोपी अभिनव सिंह और उसके साथी हितिन नरूला को गिरफ्तार कर लिया।

Raipur City News : जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अभिनव सिंह फर्जी आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल करता था। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वह पिछले एक महीने में करीब 100 महिलाओं से ऑनलाइन संपर्क कर चुका था। विभिन्न राज्यों में इसी तरह की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात भी सामने आई है।

Raipur City News : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 हजार रुपये नकद, करीब 2 तोला सोने के जेवरात, चांदी का ब्रेसलेट और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4.21 लाख रुपये बताई जा रही है।

Raipur City News : जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी अभिनव सिंह पहले भी धोखाधड़ी, चोरी और वाहन चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019