Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: चांपा में धू-धू कर जली पद्मिनी टॉकीज, पूरी तरह खाक

cg-news-padmini-talkies-in-champa-burnt-down-completely
X

cg-news-padmini-talkies-in-champa-burnt-down-completely

CG News : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के चांपा शहर के कोरवा पारा क्षेत्र में स्थित पद्मिनी टॉकीज में सोमवार को भीषण आग लगने से पूरा सिनेमा परिसर जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे भवन से धुएं के घने गुबार उठने लगे। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

CG News: आग बुझाने के लिए प्रकाश इंडस्ट्रीज और मड़वा पावर प्लांट की फायर ब्रिगेड को भी लगाया गया। करीब तीन घंटे तक लगातार चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।

CG News: चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। गनिमत है के पास ही स्थित नर्सिंग अस्पताल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इसके अलावा किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019