Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : जमीन विवाद में खूनी खेल, ग्रामीण की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: Bloody game in land dispute, villager beaten to death with sticks, accused arrested
X

CG Crime: Bloody game in land dispute, villager beaten to death with sticks, accused arrested

CG Crime : बेमेतरा। जिले के मुरकुटा गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते एक ग्रामीण की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, मुरकुटा गांव निवासी विद्यासागर नवरंग (58 वर्ष) का गांव के ही गैदलाल नवरंग के साथ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह जब विद्यासागर अपने घर से बाहर निकले, तभी आरोपी ने उन पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला इतना गंभीर था कि विद्यासागर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

CG Crime : घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी गैदलाल नवरंग को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019