Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : 60 हजार की डील पड़ी भारी, रिश्वत लेते लोकायुक्त के जाल में फंसा नापतौल निरीक्षक

MP News: A deal worth Rs 60,000 proved costly, a weights and measures inspector was caught taking a bribe and was caught in the Lokayuktas net.
X

MP News: A deal worth Rs 60,000 proved costly, a weights and measures inspector was caught taking a bribe and was caught in the Lokayukta’s net.MP News: A deal worth Rs 60,000 proved costly, a weights and measures inspector was caught taking a bribe and was caught in the Lokayukta’s net.

MP News : भिंड। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत लोकायुक्त टीम ने भिंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए नापतौल विभाग के निरीक्षक सौरभ शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

MP News : जानकारी के अनुसार, शहर के एक पेट्रोल पंप संचालक से निरीक्षक सौरभ शर्मा ने कथित तौर पर 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 22 हजार रुपये दे चुका था, जबकि शेष राशि देने के लिए उसे विभागीय कार्यालय बुलाया गया था।

MP News : बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप संचालक ने नापतौल विभाग कार्यालय पहुंचकर निरीक्षक के चैम्बर में तय रकम सौंपी। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

MP News : कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी। निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019