MP Crime: Film-style police action in Khurai, 6 accused of plotting murder arrested with weapons, 3 absconding
MP Crime : खुरई। मध्यप्रदेश के खुरई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित हत्या की वारदात को समय रहते टाल दिया। प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की साजिश रचकर शहर पहुंचे आरोपियों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी कर दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान 6 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया, जबकि 3 आरोपी मौके से फरार हो गए।
MP Crime : जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले सागर नाका क्षेत्र में अंडे की दुकान लगाने वाले रिजवान का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद आरोपी हत्या की नीयत से स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार में सवार होकर खुरई पहुंचे थे।
MP Crime : पुलिस को मुखबिर से पहले ही सूचना मिल गई थी, जिसके बाद शहर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार शहर में दाखिल हुईं। पुलिस ने पीछा करते हुए महेश्वरी भवन के पास दोनों वाहनों को घेर लिया। सकरी गली में कार फंसने के कारण आरोपी भाग नहीं सके और पुलिस ने 6 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

MP Crime : हालांकि कार्रवाई के दौरान 3 आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फरार आरोपी अपने साथ तमंचे लेकर भागे हैं, जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।
MP Crime : तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से फरसा, चाकू समेत कई धारदार हथियार बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सभी आरोपी भोपाल, अब्दुल्लागंज और गंजबासौदा क्षेत्र के रहने वाले हैं और रिजवान की हत्या करने की योजना बनाकर आए थे।
MP Crime : पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


