Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market 14th July: अमेरिका-ईरान तनाव से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 446 अंक टूटा, निफ्टी 24,113 के करीब

Share Market 14th July: अमेरिका-ईरान तनाव से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 446 अंक टूटा, निफ्टी 24,113 के करीब
X

Share Market 14th July: अमेरिका-ईरान तनाव से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 446 अंक टूटा, निफ्टी 24,113 के करीब

Share Market 14th July: नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 446.05 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,170.35 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 98.30 अंक यानी 0.41 प्रतिशत फिसलकर 24,112.70 पर पहुंच गया।

Share Market 14th July: सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 20 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। शुरुआती सत्र में लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी कमजोरी दर्ज की गई। ऑटो सेक्टर में लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव बना रहा और ऑटो इंडेक्स करीब 555 अंक तक टूट गया। इसके अलावा ऑयल एंड गैस तथा बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट रही। बैंकएक्स इंडेक्स लगभग 405 अंक की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखाई दिया।

Share Market 14th July: बाजार में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव है। भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने से वैश्विक निवेशकों का रुझान जोखिम वाले निवेश से दूर होता दिख रहा है। इसका असर एशियाई बाजारों पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जापान का निक्केई सूचकांक करीब 0.7 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.25 प्रतिशत तक लुढ़क गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019