Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दो युवक झुलसे

CG News : किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दो युवक झुलसे
X

CG News: Fire breaks out at a grocery store; goods worth lakhs reduced to ashes; two youths sustain burns.

CG News : दुर्ग। भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम मार्केट में सोमवार को एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान की पहली मंजिल पर फंसे तीन लोगों को जान बचाने के लिए छत से छलांग लगानी पड़ी। हादसे में दो युवक मामूली रूप से झुलस गए, जबकि दुकान और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

CG News : जानकारी के अनुसार, श्रीराम मार्केट स्थित राजेश किराना में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दुकान में बिक्री के लिए पेट्रोल भी रखा गया था। आशंका है कि इसी कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और पूरे दुकान व गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

CG News : आग के दौरान पहली मंजिल पर मौजूद तीन लोग धुएं और लपटों के बीच फंस गए। स्थिति गंभीर होती देख उन्होंने छत के रास्ते नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान दो युवक हल्के रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019