Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रिश्वतखोर पटवारी पर ACB का शिकंजा, 15 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

CG News: ACB tightens its grip on bribe-taking Patwari, arrested red-handed while accepting Rs 15,000
X

CG News: ACB tightens its grip on bribe-taking Patwari, arrested red-handed while accepting Rs 15,000

CG News : बेमेतरा। जिले के साजा ब्लॉक मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ओंकार सुनवानी को जमीन संबंधी काम कराने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

CG News : जानकारी के मुताबिक ग्राम केंद्र निवासी किसान नरोत्तम अपने जमीन से जुड़े कार्य को लेकर लंबे समय से पटवारी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि पटवारी ने काम करने के बदले 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा तय हुआ और पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपए देने की बात सामने आई।

CG News : किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की जांच और पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही किसान ने आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम सौंपी, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

CG News : कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी पटवारी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019