Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Iran Revenge List: ईरान ने जारी की 'रिवेंज लिस्ट', ट्रंप, नेतन्याहू, मेलोनी समेत दुनिया के 13 ताकवतवर नेताओं के नाम शामिल

Iran Revenge List: ईरान ने जारी की रिवेंज लिस्ट, ट्रंप, नेतन्याहू, मेलोनी समेत दुनिया के 13 ताकवतवर नेताओं के नाम शामिल
X

Iran Revenge List: ईरान ने जारी की ‘रिवेंज लिस्ट’, ट्रंप, नेतन्याहू, मेलोनी समेत दुनिया के 13 ताकवतवर नेताओं के नाम शामिल

Iran Revenge List: नई दिल्ली/तेहरान: ईरान के एक अखबार 'हमशहरी' ने एक विवादित ऑनलाइन ग्राफिक जारी किया है, जिसमें अमेरिका, इजरायल और यूरोप के कई बड़े नेताओं की तस्वीरें शामिल हैं। इस सूची के साथ ऐसे संदेश भी प्रकाशित किए गए हैं, जिनमें अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने की बात कही गई है। हालांकि, इस सूची को ईरान सरकार की आधिकारिक मंजूरी मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

मोजतबा खामेनेई का बयान

दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले सार्वजनिक संदेश में कहा कि उनके पिता की मौत का बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ईरान की इच्छा है और इसे पूरा किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति या देश का नाम नहीं लिया और न ही यह स्पष्ट किया कि उनके पिता की मौत के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं।

किन नेताओं की तस्वीरें शामिल हैं

अखबार की सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और कुछ सैन्य अधिकारियों की तस्वीरें शामिल हैं। इस सूची में इजरायल के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी दिखाई गए हैं।

बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब मध्य पूर्व में पहले से तनाव बना हुआ है। हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी तेज हुई है और क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां भी बढ़ी हैं। वहीं, अमेरिकी मीडिया में पहले भी ऐसी रिपोर्टें सामने आई थीं कि ईरान से जुड़े संभावित सुरक्षा खतरों को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। फिलहाल इस विवादित सूची को लेकर ईरान की ओर से कोई आधिकारिक सरकारी बयान जारी नहीं किया गया है, जबकि सुरक्षा विशेषज्ञ पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019