Indian Railways New Rule
RRB Section Controller Result 2026: नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीबीटी परीक्षा का परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट 8 मई 2026 को जारी किया गया।
368 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
आरआरबी ने सीईएन 04/2025 के तहत सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 11 और 12 फरवरी 2026 को तीन शिफ्टों में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
जोन वाइज जारी हुई मेरिट लिस्ट
भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट अलग-अलग रेलवे जोन के अनुसार जारी किया है। इसमें अहमदाबाद, अजमेर, प्रयागराज, भोपाल, मुंबई, कोलकाता, पटना, रांची, चेन्नई और सिकंदराबाद सहित कई जोन शामिल हैं। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च कर क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
ऐसे बनेगी फाइनल मेरिट
आरआरबी के अनुसार अंतिम चयन सीबीटी और सीबीएटी दोनों के अंकों के आधार पर होगा। फाइनल मेरिट में CBT को 70 प्रतिशत और CBAT को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “RRB Section Controller Result CEN 04/2025” लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


