Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

union minister George Kurian: मोदी कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, एक और मंत्री देंगे इस्तीफा

Asian News
union minister George Kurian: मोदी कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, एक और मंत्री देंगे इस्तीफा
X

union minister George Kurian: मोदी कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, एक और मंत्री देंगे इस्तीफा

union minister George Kurian: नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने आज राज्यसभा में अपना छह साल का कार्यकाल समाप्त होने और पार्टी द्वारा संसद के उच्च सदन में उन्हें फिर से मनोनीत नहीं किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन राज्य मंत्री के पद पर थे। वह केंद्र सरकार में एकमात्र ऐसे मंत्री थे जो ईसाई समुदाय से आते हैं।

union minister George Kurian: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले मंत्री परिषद में फेरबदल की अटकलें तेज हो रही हैं। हालांकि, इसे लेकर भाजपा ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

union minister George Kurian: राष्ट्रपति भवन की तरफ से बयान जारी किया गया है, 'राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तुरंत मंजूर कर लिया है। यह मंजूरी संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत दी गई है।'

union minister George Kurian: कौन हैं जॉर्ज कुरियन

65 वर्षीय कुरियन 80 के दशक से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं। 20 सितंबर 1960 में केरल में उनका जन्म हुआ और राजनीति के अलावा वह सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर भी प्रैक्टिस कर चुके हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा कोट्टायम जिले से ही हासिल की थी। वह 9 जून 2024 में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बने थे।

union minister George Kurian: बता दें, भाजपा ने जॉर्ज कुरियन के अलावा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी टिकट काट दिया था। दोनों को ही राज्यसभा चुनाव में मौका नहीं दिया था। तब अटकलें लगाई जा रही थीं कि बिट्टू पंजाब का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और अब वहीं काम करेंगे, जबकि कुरियन संगठन में आ सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019