Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Asian News India Special Podcast: संघर्ष से सफलता तक अमर पारवानी..लेकिन सच इससे कहीं बड़ा है, एशियन न्यूज भारत स्पेशल पॉडकास्ट में शनिवार शाम 5 बजे मिलिए उस शख्स से जिन्होंने लगातार चौथी बार कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बनाई अपनी जगह

Asian News
Asian News India Special Podcast: संघर्ष से सफलता तक अमर पारवानी..लेकिन सच इससे कहीं बड़ा है, एशियन न्यूज भारत स्पेशल पॉडकास्ट में शनिवार शाम 5 बजे मिलिए उस शख्स से जिन्होंने लगातार चौथी बार कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बनाई अपनी जगह
X

Asian News India Special Podcast: रायपुर। व्यापार और व्यापारी…ये दो शब्द सुनते ही अक्सर लोगों के मन में एक तस्वीर बनती है कि व्यापार करना सिर्फ बड़े पैसों वालों का काम है। लेकिन सच इससे कहीं बड़ा है। व्यापारी केवल अपना व्यवसाय नहीं चलाते, बल्कि अपने अनुभव, प्रबंधन क्षमता और मेहनत से समाज और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Asian News India Special Podcast: एशियन न्यूज भारत के इस खास पॉडकास्ट में आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं एक ऐसे व्यक्तित्व से, जिन्होंने व्यापार जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। हमारे साथ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और Confederation of All India Traders (CAIT) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी जुड़ेंगे, जिन्होंने लगातार चौथी बार कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाई है, जो उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और व्यापारिक अनुभव से हासिल की।

Asian News India Special Podcast: इस विशेष मुलाकात में अमर पारवानी ने अपने शुरुआती संघर्ष, परिवार के व्यवसाय की शुरुआत, व्यापार में आने वाले उतार-चढ़ाव और सफलता के सफर को बेहद सरल और प्रेरणादायक अंदाज़ में साझा किया। साथ ही देश के व्यापारिक माहौल, छोटे व्यापारियों की चुनौतियों और युवाओं के लिए व्यापार में अवसरों पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

देखना न भूलें…

एशियन न्यूज भारत का स्पेशल पॉडकास्ट
आज, शनिवार
शाम 5 बजे

जहां आप जानेंगे व्यापार जगत के कई अनसुने पहलू।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019