CG Road Accident
CG Road Accident: रायपुर: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह करीब 6:15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मुख्य सड़क पर चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप कैंपर (MP 21 G 0992) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
CG Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन पास में खड़ी एक बस से भी टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
CG Road Accident: बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि हेल्पर संदीप यादव घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

