Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: बीजेपी विधायक से विवाद के बाद सीतापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक अंबिकापुर अटैच, एसडीएम भी हटाए जाएंगे

CG News: बीजेपी विधायक से विवाद के बाद सीतापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक अंबिकापुर अटैच, एसडीएम भी हटाए जाएंगे
X

CG News: बीजेपी विधायक से विवाद के बाद सीतापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक अंबिकापुर अटैच, एसडीएम भी हटाए जाएंगे

CG News: रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाने वाले नायब तहसीलदार तुषार मानिक को कलेक्टर ने हटा दिया है। नायब तहसीलदार तुषार मानिक को अब अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

CG News: कलेक्टर के आदेश के अनुसार तुषार मानिक को अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। वहीं राजापुर उप तहसील का काम अब सीतापुर तहसीलदार उमेश बाज को सौंपा गया है। वहीं, नायब तहसीलदार के बाद एसडीएम फागेश सिन्हा को भी हटाया जा सकता है। उनके ट्रांसफर का आदेश आज या सोमवार तक जारी होने की संभावना है।

CG News: बता दें कि, इस घटना के बाद विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्व अधिकारियों ने हड़ताल कर दी थी। बुधवार को 2 आरोपियों के सरेंडर के बाद हड़ताल समाप्त किया गया था। हड़ताल पर गए कनिष्ठ प्रसाशनिक सेवा संघ की राजस्व मंत्री और सचिव से बातचीत हुई। इसके बाद सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार काम पर लौट आए हैं।

CG News: क्या है पूरा मामला

सरगुजा के सीतापुर में 27 मई को नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो और समर्थकों ने मारपीट की थी। विधायक रामकुमार टोप्पो का आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने उनकी चचेरी बहन से अभद्रता की थी। बाद में दोनों पक्षों की शिकायत के बाद काउंटर एफआईआर हुई थी।

CG News: घटना के विरोध में 28 मई से प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर चले गए थे और विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बुधवार को विधायक समर्थक नाजिम राजा और पंकज गुप्ता ने थाने में सरेंडर कर दिया। थाने में नाजिम राजा और पंकज गुप्ता से चेकलिस्ट पर हस्ताक्षर कराए गए और दोनों को मुचलके पर छोड़ दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019