Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : स्कॉर्पियो लूटकांड का खुलासा, मिर्ची झोंककर ड्राइवर को बनाया बंधक, दो आरोपी गिरफ्तार

CG News: Scorpio robbery case revealed, driver held hostage by sprinkling chilli powder, two accused arrested
X

CG News: Scorpio robbery case revealed, driver held hostage by sprinkling chilli powder, two accused arrested

CG News : कोरबा। बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुई सनसनीखेज स्कॉर्पियो लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले का एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।

CG News : जानकारी के अनुसार, बांकीमोंगरा से सीहोर जाने के लिए एक स्कॉर्पियो वाहन बुक किया गया था। यात्रा के दौरान आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से ड्राइवर को निशाना बनाया। रास्ते में उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया गया और फिर हाथ-पैर बांधकर उसे असहाय बना दिया। इसके बाद बदमाश स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए थे।

CG News : घटना के बाद वाहन मालिक ने बांकीमोंगरा थाना में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने खड़गवां क्षेत्र से दो आरोपियों अरविंद पाल और पंकज पाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

CG News : पुलिस पूछताछ में आरोपियों से लूट की वारदात और उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019